अगले 12 महीनों में 300 पायलटों की भर्ती करेगी अकासा एयर: एयरलाइन के सीईओ
अकासा एयर के संस्थापक और सीईओ विनय दूबे ने घोषणा की है कि एयरलाइन अगले 12 महीनों में 300 पायलटों की भर्ती करेगी। दुबे के मुताबिक, अकासा एयर को अगले एक दशक में कम-से-कम 3,500 पायलटों की ज़रूरत होगी। एयरलाइन ने अगस्त 2022 में कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू की थीं और फिलहाल यह 700 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।