अगले 1-3 दिनों में 8 राज्यों/यूटी में 'कोल्ड डे' की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की सूची
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 3-दिनों के भीतर 'कोल्ड डे' से 'सीवियर कोल्ड डे' के हालात रह सकते हैं। विभाग के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले 2-दिनों के भीतर और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तरी राजस्थान में अगले 24-घंटों में 'कोल्ड डे' के हालात बनने की आशंका है।