अगले 3 साल में दुनियाभर में अपने 4,000 से 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी एचपी
कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी एचपी ने कहा है कि वह अगले 3 साल में दुनियाभर में अपने 4,000 से 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। दरअसल, एचपी ने अनुमान लगाया है कि उसके प्रोडक्ट्स की मांग में और गिरावट आ सकती है। गौरतलब है कि कंपनी के फिलहाल दुनियाभर में करीब 50,000 कर्मचारी हैं।