अगले 3-6 महीने में अमेरिका से करीब 150 भारतीय कलाकृतियां वापस लाएंगे: सरकार
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने बताया है कि सरकार ने कई देशों से सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी को रोकने वाली 1970 की संधि पर चर्चा की है। उन्होंने बताया, "सरकार अगले 3-6 महीने में अमेरिका से करीब 150 भारतीय कलाकृतियां वापस लाएगी।" बकौल मोहन, फ्रांस, इटली और ऑस्ट्रेलिया से भी भारतीय कलाकृतियां लाने का प्रयास करेंगे।