अगले 4 दिनों तक किन-किन राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं?
आईएमडी ने 18-अगस्त तक के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बकौल आईएमडी, उत्तराखंड में 15-अगस्त को ऑरेंज अलर्ट रहेगा और हिमाचल प्रदेश में 15-अगस्त व उत्तराखंड, ओडिशा और झारखंड में 15-18 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15-17 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।