अगले 48 घंटों में किन-किन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में घना कोहरा रहने की आशंका है?
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना या बहुत ज़्यादा घना कोहरा रहने की आशंका है। बकौल आईएमडी, इसके बाद कोहरे का प्रभाव कम होने की संभावना है।