अगले 5 दिनों के लिए कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी, सूची की गई जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, अगले 5 दिनों के लिए छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हीट वेव की स्थितियां रहेंगी। वहीं, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा नदी वाले क्षेत्र, बिहार व झारखंड में अगले 5 दिनों और एमपी में अगले 2 दिनों तक हीट वेव की स्थितियां रहेंगी।