अगले 5 साल में सभी रेल यात्रियों को मिलेगा कन्फर्म टिकट, यह पीएम की गारंटी है: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अगले 5 वर्षों में लगभग सभी रेल यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा, "पिछले 10 वर्षों में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं।" वैष्णव ने कहा, "2004-2014 तक 32,000 कोच बनाए गए थे...पिछले 10 साल में 54,000 कोच बने।"