अगले साल पहली बार मोटो जी.पी. की मेज़बानी करेगा भारत
आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि भारत 2023 में पहली बार मोटो जी.पी. की मेज़बानी करेगा। आयोजकों ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि 2023 के कैलेंडर में बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट (नोएडा) शामिल होगा।" उन्होंने आगे कहा, "भारत दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकल बाज़ारों में से एक है।"