अगले साल से देश में उड़ेंगे जेट एयरवेज़ और आकासा के विमान: सिंधिया
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि अगले साल से भारत में जेट एयरवेज़ और आकासा के विमान उड़ान भरेंगे। सिंधिया ने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि नागर विमानन क्षेत्र में कम-से-कम 4-5 कंपनियां रहें। उन्होंने आगे कहा कि अगले साल से जेट एयरवेज़ नए अवतार में फिर से परिचालन शुरू करेगी।