अगले साल से हिंदी में भी मिलेंगे हरियाणा के न्यायालयों के आदेश
हरियाणा सरकार ने बताया है कि राज्य के न्यायालयों के आदेश अब हिंदी भाषा में भी मिलेंगे और संबंधित आदेश को 1 अप्रैल 2023 से लागू किया जाएगा। राज्य के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि दैनिक जीवन में हिंदी भाषा के अधिकतम उपयोग के मद्देनज़र सरकार ने जनमानस की सहूलियत के लिए यह निर्णय किया है।