अगले हफ्ते दिल्ली में लौटेगी ‘हीटवेव’, 44°C तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगले हफ्ते दिल्ली में 'हीटवेव' की वापसी होगी और गुरुवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल 2022 में 8 दिन 'हीटवेव' रही है जो अप्रैल 2010 के बाद से सबसे अधिक है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।