अगस्त के पहले रविवार को क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?
अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा अमेरिका में एक हॉलिडे मार्केटिंग आइडिया के रूप में शुरू हुई थी। धीरे-धीरे यह दिन भारत जैसे देशों में दोस्तों के मिलने-जुलने/एक-दूसरे को उपहार देने के लिए सुविधाजनक वीकेंड के रूप में लोकप्रिय हो गया। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक तौर पर हर साल 30-जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाता है।