ABP न्यूज़ के मुताबिक, अगस्त-2024 में रविवार व 2 शनिवार की छुट्टियों समेत कुल 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। वीकेंड के अलावा ये छुट्टियां 3, 7, 8, 13, 15, 19, 20 और 26 अगस्त को होंगी। हालांकि, केर पूजा, तेंदोंग लोरम फाट, पैट्रियट्स डे, रक्षाबंधन, श्रीनारायण गुरु जयंती और जन्माष्टमी पर चुनिंदा राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे।