अगस्त में 5 साल के दूसरे सबसे निचले स्तर पर रही देश की खुदरा महंगाई दर

केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अगस्त 2024 में खुदरा महंगाई दर 3.65% रही जो आरबीआई के लक्ष्य के दायरे में है। पिछले साल अगस्त में खुदरा महंगाई दर 6.83% थी। गौरतलब है कि जुलाई 2024 में खुदरा महंगाई दर 3.54% थी जो बीते 5 साल (अगस्त 2019 से) का सबसे निचला स्तर है।

Load More