अगस्त में भारत की बेरोज़गारी दर घटकर 5.1% पर आई: सरकार
सरकार द्वारा किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में भारत की बेरोज़गारी दर घटकर 5.1% रह गई है। इससे पहले जून में यह दर 5.6% और जुलाई में 5.2% थी। बकौल रिपोर्ट, पुरुष बेरोज़गारी दर 5-महीने के निचले स्तर 5.0% पर रही जबकि वर्कफोर्स में महिलाओं के श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) में बढ़ोतरी हुई।