अगस्त में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाज़ार में लगाए ₹30,919 करोड़, लगातार दूसरे महीने खरीदारी

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अगस्त में भारतीय शेयर बाज़ार में ₹30,919 करोड़ का निवेश किया है। जुलाई में ₹20,200 करोड़ की खरीदारी के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब विदेशी निवेशक नेट बायर्स रहे। बकौल एक्सपर्ट्स, कंपनियों की बेहतर कमाई, मज़बूत आर्थिक गतिविधियों और स्थिर रुपये की बदौलत भारतीय बाज़ार में निवेशकों का भरोसा फिर लौट रहा है।

Load More