अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मिशेल की ज़मानत याचिका पर ईडी व सीबीआई को एससी का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की ज़मानत याचिका पर सीबीआई व ईडी को बुधवार को नोटिस भेजा। कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा है और मामले को जुलाई में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने मार्च में मिशेल को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था।