अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर कुवैत से भारत पहुंचा वायुसेना का विमान

कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि (केरल) पहुंच गया है। कुवैत के अधिकारियों के साथ सामंजस्य के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी वहां गए थे। पुलिस के मुताबिक, शवों को ले जाने के लिए कोच्चि के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

Load More