अग्निपथ 3 घंटे की फिल्म है और 4 साल की नौकरी, जय बोलो कन्हैया लाल की: आरजेडी
केंद्र द्वारा युवाओं के लिए 4-वर्ष की सेवा वाला नया सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' लॉन्च करने के बाद आरजेडी ने बुधवार को ट्वीट किया, "अग्निपथ 3 घंटे की फिल्म है और 4 साल की नौकरी। जय बोलो कन्हैया लाल की।" वहीं, कई युवाओं ने नए सैन्य भर्ती मॉडल के खिलाफ मुज़फ्फपुर, बक्सर समेत बिहार के कई ज़िलों में प्रदर्शन किया।