'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शन में बिहार में जलाए गए टायर, रेल व सड़क यातायात हुआ बाधित

केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए नए सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' के खिलाफ बिहार में सैन्य भर्ती की तैयारी कर रहे युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। एएनआई के मुताबिक, प्रदर्शनों के चलते सड़क व रेल यातायात बाधित हुआ। जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और बक्सर, बेगूसराय, भोजपुर, नवादा, मुज़फ्फरपुर समेत कई अन्य जगहों पर भी युवाओं ने प्रदर्शन किया।

Load More