'अग्निपथ' के विरोध में बिहार की डिप्टी सीएम रेणु व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के घर पर हुआ हमला

सैन्य भर्ती योजना 'अग्निपथ' का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला कर दिया। उप-मुख्यमंत्री के बेटे ने बताया कि बेतिया स्थित उनके आवास पर हमला किया गया और रेणु देवी पटना में हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि फिलहाल जायसवाल अपने घर में सुरक्षित हैं।

Load More