'अग्निपथ' के विरोध में बिहार में बीजेपी ऑफिस में लगाई गई आग; विधायक की कार पर हुआ पथराव

नए सैन्य भर्ती मॉडल 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नवादा (बिहार) में बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी जिसका वीडियो सामने आया है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर भी पथराव किया। बकौल अरुणा, "मेरी गाड़ी पर बीजेपी का झंडा देखकर ईंट-पत्थर से हमला किया गया...और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।"

Load More