'अग्निपथ' के विरोध में हुए प्रदर्शनों से 340 ट्रेनें प्रभावित, ₹40 करोड़ का हुआ नुकसान
भारतीय रेलवे ने बताया है कि 'अग्निपथ' योजना के विरोध में देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शनों से करीब 340 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। एक रेलवे अधिकारी के अनुसार, प्रदर्शनों के कारण करीब ₹30-₹40 करोड़ का नुकसान हुआ है। गौरतलब है, देशभर में बुधवार से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों में अब तक कम-से-कम 12 ट्रेनों में आग लगाई गई है।