'अग्निपथ' को युवाओं ने नकारा, पीएम नहीं समझते देश की जनता क्या चाहती है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को 'अग्निपथ' व कृषि कानून समेत अन्य मुद्दों पर ट्वीट किया, "अग्निपथ को नौजवानों ने नकारा...कृषि कानून को किसानों ने नकारा...नोटबंदी को अर्थशास्त्रियों ने नकारा...व जीएसटी को व्यापारियों ने नकारा।" उन्होंने लिखा, "देश की जनता क्या चाहती है?...यह प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) नहीं समझते...क्योंकि उन्हें अपने 'मित्रों' की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।"

Load More