'अग्निपथ' योजना के तहत 90 दिनों में पहली चयन प्रक्रिया शुरू करेगी भारतीय सेना
भारतीय सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई 'अग्निपथ' योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया 90-दिनों के अंदर शुरू हो जाएगी। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू ने बुधवार को बताया, "अब से करीब 180-दिनों के बाद पहले बैच के चयनित लोग हमारे ट्रेनिंग सेंटर में होंगे और करीब एक साल बाद 'अग्निवीर' हमारे बटालियन में होंगे।"