'अग्निपथ' स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बिहार व यूपी में ट्रेनों में लगाई गई आग
'अग्निपथ' स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान समस्तीपुर (बिहार) के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन की कम-से-कम दो बोगियों में आग लगा दी गई है। लखीसराय जंक्शन पर भी एक ट्रेन में आग लगाई गई है और लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई है। वहीं, भीड़ ने बलिया (उत्तर प्रदेश) में भी एक ट्रेन में आग लगा दी।