अग्निवीर अमृतपाल को शहीद का दर्जा देगी पंजाब सरकार, एक परिजन को देगी सरकारी नौकरी: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह को उनकी सरकार शहीद का दर्जा देगी, उनके नाम पर स्टेडियम बनाया जाएगा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इससे पहले, सेना ने रविवार को कहा कि सिंह ने आत्महत्या की थी इसलिए उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दी गई।