अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 साल की युवती ने मुंबई में की खुदकुशी
अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई में भारतीय नौसेना में अग्निवीर के लिए ट्रेनिंग ले रही एक 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती आईएनएस हमला नेवी बेस पर ट्रेनिंग ले रही थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी जान दी है।