अग्निवीर को सैन्य सम्मान के साथ नहीं मिली अंतिम विदाई, निजी ऐम्बुलेंस से भेजा शव: कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को 'X' पर लिखा, "पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह अग्निवीर के तौर पर सेना में भर्ती हुए थे। वह कश्मीर में तैनात थे और इसी सप्ताह शहीद हुए थे। उन्हें उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दी गई।" बकौल कांग्रेस, उनके पार्थिव शरीर को भी आर्मी वाहन के बजाय प्राइवेट ऐम्बुलेंस से लाया गया।