अग्निहोत्री ने कहा- 'द कश्मीर...' के लिए शेड्यूल्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई रद्द; शेयर की चैट
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए पूर्व निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। अग्निहोत्री ने ट्विटर पर वॉट्सऐप चैट शेयर कर लिखा, "लोकतंत्र के प्रहरी...व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मसीहा ने ना केवल मुझ पर अलोकतांत्रिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया बल्कि…झूठ भी बोल रहे हैं।"