अग्रिम ज़मानत नहीं कराऊंगा, बेवजह दर्ज हुआ केस: महादेव बेटिंग ऐप मामले को लेकर भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कहा है कि बिना किसी वजह उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बकौल बघेल, वह मामले में अग्रिम ज़मानत के लिए अपील नहीं करेंगे। ईडी ने दावा किया था कि ऐप के प्रमोटर्स ने बघेल को ₹508 करोड़ दिए थे।