अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई के वक्त पुलिस ने विभव को गिरफ्तार किया: आतिशी
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की गिरफ्तारी पर 'आप' नेता आतिशी ने कहा है, "पुलिस ने विभव को उसी समय गिरफ्तार किया...जब अदालत में उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई हो रही थी।" उन्होंने कहा, "सुनवाई के दौरान विभव की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि केस फर्ज़ी है।"