अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर शख्स को लोन की जल्द मंज़ूरी और ब्याज दरों में छूट मिलने के साथ-साथ ज़्यादा-से-ज़्यादा लोन मिलने की संभावना होती है। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर प्रीमियम कार्ड्स जैसे कई फायदे होते हैं। वहीं, क्रेडिट स्कोर लो होने पर बैंक से लोन मिलने में दिक्कत और लोन लेने के लिए प्रोसेसिंग फी ज़्यादा लगती है।