अच्छी क्रिकेट खेली तो फैन्स IPL छोड़कर हमें देखेंगे: PSL की ओपनिंग मैच से पहले हसन अली
पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की ओपनिंग मैच से पहले कहा है, "फैन्स वह टूर्नामेंट देखना पसंद करते हैं जहां अच्छी क्रिकेट होती है।" उन्होंने कहा, "अगर हम पीएसएल में अच्छा खेलते हैं तो फैन्स आईपीएल छोड़कर हमें देखेंगे।" बकौल अली, जब नैशनल टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसका असर फ्रैंचाइज़ी लीग पर भी पड़ता है।