अच्छे नतीज़ों के बाद भी आज क्यों 4% टूटे HCL टेक के शेयर?
HCL टेक के शेयर मंगलवार को 4.42% गिरकर ₹1,167.00 पर बंद हुए। कंपनी ने जून तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीज़े पेश किए जिसमें मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624-करोड़ और रेवेन्यू 14% बढ़कर ₹34,579-करोड़ रहा। इसके बावजूद कंपनी ने FY27 के लिए अपना 1-4% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस नहीं बढ़ाया। इससे निवेशकों-ब्रोकरेज हाउस में निराशा दिखी और शेयर में तेज़ बिकवाली हुई।