अच्छे पैसे दिए जाएं तो अपनी बायोपिक में अपना रोल खुद करूंगा: मज़ाक में राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक अवॉर्ड फंक्शन में 'अपनी बायोपिक के लिए किसे चुनेंगे?' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने मज़ाक में कहा, "अगर अच्छे पैसे दिए जाएं तो मैं खुद अपना रोल करूंगा।" गौरतलब है, हाल ही में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की बायोपिक की घोषणा की गई है।