अच्छे लोगों के साथ दुनिया की दुआ होती है: गोविंदा के डिस्चार्ज होने पर भांजी आरती

खुद के पैर में गलती से गोली मारने के बाद शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल से डिस्चार्ज हुए नेता-अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा, "अच्छे लोगों के साथ दुनिया की दुआ होती है।" वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठे गोविंदा धन्यवाद करते नज़र आ रहे हैं।

Load More