अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में कम-से कम 105 भारतीय हुए लापता
नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बताया है कि बुधवार को नेपाल के रसुवा में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम-से-कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। तिब्बत की सीमा से लगे नेपाली इलाके में आई बाढ़ से आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई संपत्तियों और बुनियादी ढांचों को भी नुकसान पहुंचा है।