अचानक इस्तीफे के बाद क्या कर रहे हैं जगदीप धनखड़, पत्नी बार-बार क्यों जा रहीं जयपुर?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उप-राष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ अपने आवास (दिल्ली) में हैं और वह ओटीटी पर पसंदीदा फिल्में देख रहे हैं। वह पास के कॉम्प्लेक्स में टेबल टेनिस खेलते हैं। वहीं, जयपुर में धनखड़ परिवार की ज़मीन पर बन रही व्यावसायिक इमारतों को देखने के लिए उनकी पत्नी कई बार वहां जा चुकी हैं।