अचानक खान सर के पटना कोचिंग सेंटर पहुंचे बिहार के गवर्नर, पीठ थपथपाकर की उनकी सराहना
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को बकरीद पर अचानक पटना स्थित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंचे। सामने आए वीडियो में राज्यपाल खान सर की पीठ थपथपाते दिखे। राज्यपाल ने कहा, "गरीब बच्चों के दिल से उनके (खान सर) लिए दुआएं निकलती होंगी।" इससे पहले वह खान सर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में भी शामिल हुए थे।