अचानक दिन में ही छा गया अंधेरा, राजस्थान में फिर आया भयानक रेतीला तूफान; वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान के चुरू में सोमवार को भयानक रेतीला तूफान आया जिसके वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। वीडियो में तूफान आने के बाद शहर में अंधेरा छाता दिख रहा है और इसके चलते विज़िबिलिटी लगभग ज़ीरो हो गई व ट्रैफ़िक बुरी तरह प्रभावित हो गया। हाल ही में राजस्थान के अन्य ज़िलों में रेतीले तूफान के वीडियो सामने आए थे।