इरकॉन इंटरनैशनल, आईआरएफसी और आईआरसीटीसी के शेयरों में कुछ दिनों से तेज़ी जारी है। आरवीएनएल के शेयर मंगलवार को 4% बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। विशेषज्ञों के मुताबिक, रेलवे द्वारा 2500 नए पैसेंजर कोच, 10,000 अतिरिक्त कोच और 50 अमृत भारत ट्रेन बेड़े में शामिल किए जाने की योजना के बाद रेलवे कंपनियों के शेयर बढ़े हैं।