शेयर बाज़ार हुआ क्रैश, सुबह तेज़ी के साथ खुलकर सेंसेक्स ने 1000 अंक का लगाया गोता
शेयर बाज़ार सोमवार सुबह करीब 300 अंकों की तेज़ी के साथ खुला लेकिन कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई के सेंसेक्स ने 1000 अंक से अधिक का गोता लगाया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 300 अंक से अधिक गिर गया था। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 20 से अधिक कंपनियां रेड ज़ोन में कारोबार कर रही हैं।