अचानक आई बाढ़ से सिक्किम में 14 लोगों की हुई मौत व 26 हुए घायल, 102 लोग लापता
सिक्किम सरकार ने बताया है कि अचानक आई बाढ़ से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 26 लोग घायल हैं। बकौल सरकार, इसके अलावा 102 लोग अब भी लापता हैं। इससे पहले सेना ने बताया था कि बाढ़ के चलते लापता हुए 23 सैन्यकर्मियों में से एक को बचा लिया गया है और 22 की तलाश जारी है।