अचानक आई बाढ़ से सिक्किम में बहीं सड़कें, वीडियो आया सामने
सिक्किम की लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। इस बाढ़ के कारण सड़कें बह गई हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने और चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के चलते नदी में उफान आ गया।