अचानक सीढ़ी हटाए जाने से इंडोनेशिया में प्लेन से गिरा ग्राउंड स्टाफ का सदस्य, सामने आया वीडियो
इंडोनेशिया के एक एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया है जिसमें ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य प्लेन से नीचे गिरते दिख रहा है। वीडियो में स्टाफ के अन्य सदस्य प्लेन से लगी सीढ़ियों को अचानक धक्का देकर हटाते दिख रहे हैं और इस दौरान प्लेन के दरवाज़े पर खड़ा पीड़ित अपने पैर बढ़ाते ही नीचे गिर गया।