अच्छा खाना खाता हूं: जितेश के 'आपके 100 मीटर लंबे छक्के का राज़ क्या है' सवाल पर रिंकू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के चौथे टी20I मैच के बाद बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और विकेटकीपर जितेश शर्मा के बीच हुई बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें जितेश ने सीरीज़ का सबसे लंबा छक्का (100-मीटर) जड़ने वाले रिंकू से इसके पीछे का राज़ पूछा जिस पर रिंकू ने कहा, "मैं आपके साथ ही जिम करता हूं...अच्छा खाना खाता हूं।"