अच्छा दिखने के लिए वह अक्सर भूखी रहती थी, वह बेहोश हो जाती थी: श्रीदेवी को लेकर बोनी कपूर
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को लेकर बताया है कि अच्छा दिखने के लिए वह अक्सर भूखी रहती थी। उन्होंने बताया, "श्रीदेवी से मेरी शादी होने के बाद...वह कई मौकों पर बेहोश हो जाती थी...डॉक्टर कहते रहते थे कि उसे लो बीपी की दिक्कत है।" बकौल बोनी, डिनर के समय भी वह बिना नमक का खाना मांगती थी।