अच्छा लगा गोल्ड मिला, हम तो कभी ला नहीं सके: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने पर रोहित

एशियाड 2022 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "अच्छा लगा गोल्ड मिला। हम तो कभी गोल्ड ला नहीं सके।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी दूसरी टीम ने कर दिखाया। यह अविस्मरणीय पल है। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना सपना होता है। महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता...उन्हें भी सैल्यूट।"

Load More